Adhaar Card Update- क्या आप आधार कार्ड में करवाना हैं एड्रेस चेंज, जानिए इसके आसान स्टेप
- byJitendra
- 28 Mar, 2026
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आधार कार्ड भारतीयों के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं, जिसका इस्तेमाल हम बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, सरकारी स्कीम और अन्य कार्यों के लिए करते हैं, इतना जरूरी होने के कारण इसको अपडेट रखना जरूरी है, ऐसे में अगर आप किसी नई जगह पर शिफ्ट हुए हैं, तो किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने आधार में अपना पता अपडेट करना ज़रूरी है, आइए जानते हैं इसके आसान स्टेप्स

एड्रेस अपडेट क्यों ज़रूरी है
यह पक्का करता है कि आपके रिकॉर्ड सही और अप-टू-डेट रहें
सरकारी और फाइनेंशियल सर्विस तक आसानी से पहुंचने के लिए ज़रूरी है
वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान दिक्कतों से बचने में मदद करता है
आधार एड्रेस ऑनलाइन कैसे अपडेट करें
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
‘अपडेट आधार’ सेक्शन में जाएं और ‘एड्रेस अपडेट’ चुनें
अपने आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
अपना नया एड्रेस ध्यान से डालें
एड्रेस प्रूफ का एक वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करें

रिक्वेस्ट सबमिट करें
अपना अपडेट स्टेटस ट्रैक करें
सबमिट करने के बाद, आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा
इस URN का इस्तेमाल करके कभी भी अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करें
ऑफलाइन तरीका (ऑप्शनल)
आप अपने सबसे पास के आधार सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं
फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट सबमिट करें, और मदद से अपडेट प्रोसेस पूरा करें




