IPL 2026- कौन से खिलाड़ी Obstructing the Field के हुए हैं शिकार, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 28 Apr, 2026
दोस्तो क्रिकेट कि दुनिया में खिलाड़ी कई प्रकार से आउट होते हैं, लेकिन एक शब्द जो हाल ही में सुनाई दिया हैं Obstructing the Field जिसका शिकार अंगकृष रघुवंशी हुए हैं, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इस अनोखे तरीके से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले भी कुछ खिलाड़ी इस अजीबोगरीब तरीके से आउट हो चुके हैं, आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में-

यूसुफ पठान (2013)
वह IPL के इतिहास में 'Obstructing the Field' के कारण आउट होने वाले पहले खिलाड़ी थे; उन्होंने 2013 के सीज़न में एक अनोखी मिसाल कायम की थी।
अमित मिश्रा (2019)
2019 के सीज़न में, अमित मिश्रा इस नियम के तहत आउट दिए जाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने।

रवींद्र जडेजा (2024)
जडेजा IPL 2024 में इस सूची में शामिल हुए, और इस तरह आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।
अंगकृष रघुवंशी
रघुवंशी अब इस छोटी सी सूची में सबसे नया नाम हैं, जो यह दिखाता है कि T20 क्रिकेट में इस तरह से आउट होना कितना दुर्लभ और अनोखा है।





