साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज (10–16 अप्रैल 2025): प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का करें आकलन

अगर आप UPSC, BPSC, SSC, बैंक, रेलवे या किसी अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आपके लिए अनमोल संसाधन है। इसमें 10 से 16 अप्रैल 2025 के बीच हुई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित प्रश्न शामिल हैं, जिससे न केवल आपका जनरल नॉलेज मज़बूत होगा बल्कि प्रीलिम्स में स्कोर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।


📋 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (10–16 अप्रैल 2025)

1️⃣ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 8 अप्रैल 2025 को कितनी वर्षगांठ मनाई?
(क) 5 साल
(ख) 7 साल
(ग) 10 साल ✅
(घ) 12 साल

2️⃣ किस देश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'सिटी की ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया?
(क) पुर्तगाल ✅
(ख) फ्रांस
(ग) फिलीपींस
(घ) स्पेन

3️⃣ तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्री बैठक किस देश में आयोजित हुई?
(क) भारत
(ख) नेपाल ✅
(ग) श्रीलंका
(घ) बांग्लादेश

4️⃣ प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य सम्मेलन (WAVES) का आयोजन महाराष्ट्र के किस शहर में होगा?
(क) पुणे
(ख) मुंबई ✅
(ग) नागपुर
(घ) औरंगाबाद

5️⃣ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम क्या है?
(क) एक पृथ्वी, समान स्वास्थ्य के लिए योग ✅
(ख) योग के साथ करें दिन की शुरुआत
(ग) एक योग, एक दुनिया, एक दृष्टि
(घ) स्वास्थ्य की दिशा में योग अभ्यास

6️⃣ किस टाइगर रिजर्व में दुर्लभ सांप (Ahaetulla longirostris) पुनः खोजा गया?
(क) सतपुड़ा
(ख) सुंदरबन
(ग) काजीरंगा
(घ) दुधवा ✅

7️⃣ भारत सरकार ने RRBs को समेकित करने के लिए कौन सी नीति शुरू की?
(क) एक राष्ट्र एक बैंक
(ख) एक राज्य एक आरआरबी ✅
(ग) ग्रामीण बैंकों का एकीकरण
(घ) भारत में बैंकिंग सुधार

8️⃣ हिमालयी उच्च ऊंचाई अनुसंधान केंद्र पहली बार कहां शुरू किया गया?
(क) लद्दाख
(ख) मेघालय
(ग) जम्मू-कश्मीर ✅
(घ) उत्तराखंड

9️⃣ कौन सा राज्य पंचायत उन्नति सूचकांक में 346 पंचायतों के साथ टॉप पर रहा?
(क) तेलंगाना
(ख) आंध्र प्रदेश
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) गुजरात ✅

🔟 गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है?
(क) उत्तरकाशी ✅
(ख) चमोली
(ग) पिथौरागढ़
(घ) पौड़ी गढ़वाल


📌 सही उत्तर संक्षेप में

1 – (ग), 2 – (क), 3 – (ख), 4 – (ख), 5 – (क), 6 – (घ), 7 – (ख), 8 – (ग), 9 – (घ), 10 – (क)


टिप्स फॉर तैयारी

  • हर हफ्ते करेंट अफेयर्स का रिवीजन करें
  • सरकारी योजनाएं और नीति घोषणाएं हमेशा याद रखें
  • वन्यजीव संरक्षण, जलवायु सम्मेलन और वैज्ञानिक खोजों पर ध्यान दें