Adhaar Card Update- आप आधार कार्ड में खुद से क्या क्या बदल सकते हैं, आइए जानें

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने के काम आता हैं, ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा शुरू की गई डिजिटल सेवाओं की मदद से, अब आपको छोटी-मोटी गलतियों को ठीक करवाने के लिए किसी सेंटर पर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप खुद से M- आधार ऐप से इसे सही कर सकते हैं- 

1. पता अपडेट करें

आप बिना किसी आधार सेंटर पर जाए, अपना पता आसानी से ऑनलाइन बदल सकते हैं।

पते के वैध प्रमाण की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें

अपडेट की गई जानकारी ध्यान से भरें

₹75 का मामूली शुल्क ऑनलाइन जमा करें

सबमिट करने के बाद, आपके अनुरोध पर कार्रवाई की जाएगी और सत्यापन के बाद जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

2. मोबाइल नंबर अपडेट करें

अगर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर चालू है, तो उसे अपडेट करना भी एक आसान प्रक्रिया है।

अपने मौजूदा मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालें

नए मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का इस्तेमाल करके सत्यापित करें

अनुरोध ऑनलाइन सबमिट करें