Assembly Polls 2026: तमिलनाडु की इस विधानसभा सीट पर हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, आइए जानें
- byJitendra
- 24 Apr, 2026
दोस्तो 23 अप्रैल 2026 तमिलनाडु में शांतिपूर्वक 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। जो कि देश में चर्चा का मुख्य विषय बन गए हैं, और नागरिकों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों का भी व्यापक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों के लिए मतदान होने के साथ ही, हर जगह उत्साह देखने को मिला; लोग बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले। आइए जाने सबसे ज्यादा किस सिट पर हुए वोटिंग-

रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत:
चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में इस बार कुल 84.69% मतदान हुआ।
पुरुष: 83.57%
महिलाएं: 85.76%
थर्ड जेंडर: 60.49%
कुल मतदाता संख्या:
राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें:
2.80 करोड़ पुरुष
2.93 करोड़ महिलाएं
7,728 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं
मतदान की समयानुसार स्थिति:
सुबह 9 बजे: 17.69%
सुबह 11 बजे: 37.56%
दोपहर 3 बजे: 70%
शाम 5 बजे: 82.24%

EVM में तकनीकी दिक्कतें:
कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी के कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत समस्या का समाधान किया।
राजनीतिक मुकाबला:
इस बार मुख्य टक्कर DMK गठबंधन और AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के बीच है। राज्य में एक ही चरण में मतदान हुआ, जिसमें 4,000 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
SIR प्रक्रिया का असर:
पहले कुल मतदाता: 6.41 करोड़
1.02 करोड़ नाम हटाए गए (15.85%)
सत्यापन के बाद 6 लाख नाम दोबारा जोड़े गए
अंतिम मतदाता संख्या: 5.73 करोड़+
नेताओं की प्रतिक्रिया:
मायलापुर से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने चुनाव आयोग की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया गया।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 ने एक बार फिर साबित किया कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें कितनी मजबूत हैं और जनता अपने अधिकारों को लेकर कितनी जागरूक है।






