Google Search Tips- Google पर भूलकर भा न करें ये चीजे सर्च, जाना पड़ सकता हैं जेल
- byJitendra
- 25 Apr, 2026
दोस्तो आज के आधुनिक युग में हमें किसी भी चीज की जानकारी चाहिए होती हैं, तो हम गूगल पर सर्च करते हैं, लेकिन हर जानकारी सुरक्षित या कानूनी नहीं होती। कई बार अनजाने में की गई एक छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम समझदारी से सर्च करें और उन चीज़ों से दूर रहें जो हमें कानूनी मुसीबत में डाल सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए-

1. पायरेटेड फिल्म या वेब सीरीज
फ्री में नई फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए पायरेटेड कंटेंट सर्च करना या डाउनलोड करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर आपको जेल और भारी जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
2. बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट
चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से संबंधित किसी भी तरह का कंटेंट सर्च करना, देखना या सेव करना गंभीर अपराध है। भारत में इस पर सख्त कानून लागू हैं, जिसके तहत कड़ी सजा हो सकती है।
3. बम या हथियार बनाने की जानकारी
इंटरनेट पर बम या हथियार बनाने के तरीके सर्च करना आपको सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर ला सकता है। यह न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद खतरनाक है।

4. अवैध तरीके से गर्भपात की जानकारी
गर्भपात से जुड़ी गलत या अवैध जानकारी सर्च करना जोखिम भरा हो सकता है। भारत में इसके लिए स्पष्ट कानूनी प्रक्रिया और डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।
5. अन्य आपराधिक गतिविधियाँ
किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, जैसे हैकिंग, धोखाधड़ी या हिंसा से जुड़ी जानकारी सर्च करने से बचें। इसके अलावा, किसी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना भी कानूनन अपराध है।






