Health Tips- शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए सुबह के आहार में शामिल करें ये चीजें, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 11 Mar, 2026
दोस्तो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई प्रकार मिनरल्स, विटामिन्स और न्यूट्रिशियन्स की जरूरत होती है, ऐसे में बात करें टेस्टोस्टेरोन कीप तो, पुरुषों की पूरी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए सबसे ज़रूरी हॉर्मोन में से एक है। यह मसल्स की ताकत, एनर्जी लेवल, बोन डेंसिटी और यहाँ तक कि मूड को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। जब टेस्टोस्टेरोन लेवल बैलेंस्ड होता है, तो पुरुष ज़्यादा एनर्जेटिक, एक्टिव और फिजिकली मज़बूत महसूस करते हैं। हालाँकि, स्ट्रेस, खराब डाइट और नींद की कमी जैसे फैक्टर इसके लेवल को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसको बढाने के लिए किन चीजों का करना चाहिए सेवन

अंडे
टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन को सपोर्ट करने के लिए अंडे सबसे अच्छे फूड्स में से एक माने जाते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन D और हेल्दी ओमेगा-3 फैट भरपूर होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स का काम करते हैं।
अश्वगंधा
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी या दूध के साथ अश्वगंधा लेने से शरीर के स्ट्रेस हॉर्मोन, कोर्टिसोल को कम करने में मदद मिल सकती है। कोर्टिसोल का लेवल कम होने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का नैचुरल प्रोडक्शन हो सकता है।
अदरक और लहसुन
अदरक और लहसुन न सिर्फ किचन में मिलने वाली आम चीज़ें हैं, बल्कि हार्मोनल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। ये शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

भीगे हुए बादाम और कद्दू के बीज
भीगे हुए बादाम और कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी मिनरल्स होते हैं। ये मिनरल्स टेस्टोस्टेरोन सिंथेसिस और हार्मोन बैलेंस में अहम भूमिका निभाते हैं।



