IPL 2025- IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने कप्तान किए घोषित, फैंस को 5 नए कप्तान कराते हैं रूबरू
- byJitendra
- 15 Mar, 2025

By Jitendra Jangid- क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां बड़े ही जोरो शोरों से चल रही हैं, टीमें अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन देने के लिए कड़ी मैहनत कर रही हैं। इस साल सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है कई नए कप्तानों की नियुक्ति। आईपीएल 2025 में कुल पांच टीमों की कमान नए चेहरों के हाथों में होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-

आईपीएल 2025 में नए कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत कप्तान बने।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): रजत पाटीदार टीम की कमान संभालेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई।
ये नई नियुक्तियाँ अपनी-अपनी टीमों में एक नई ऊर्जा लेकर आई हैं और प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि ये खिलाड़ी अपनी नई नेतृत्व भूमिकाओं में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आईपीएल 2025 के कप्तानों की पूरी सूची
दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - रजत पाटीदार
राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन
पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर
लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत
मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे
गुजरात टाइटन्स - शुभमन गिल
चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़
अब सभी कप्तानों की पुष्टि हो गई है, टीमें आगे आने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं।
आईपीएल 2025: सीजन की शुरुआत और उद्घाटन मैच
बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2025 का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]