IPL 2025- IPL कप्तान जिन्होनें जीती हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो 2 दिन बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 शुरू होने वाली हैं, जिसका क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 मार्च से शुरु होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में दुनिया के विशेष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन अगर हम बात करें कप्तानों की तो इस लीग में कई कप्तान हुए हैं, जो अपने नेतृत्व क्षमता से अपनी टीम को टाइटल जिताया हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में- 

1. रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस (5 खिताब)

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पाँच खिताब दिलाए हैं। उनकी कप्तानी में, MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती हैं।

2. एमएस धोनी - चेन्नई सुपर किंग्स (5 खिताब)

विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पाँच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। जिसके तहत उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते हैं।

3. गौतम गंभीर - कोलकाता नाइट राइडर्स (2 खिताब)

गौतम गंभीर ने कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब दिलाए। उनके नेतृत्व में, KKR ने 2012 और 2014 में जीत हासिल की, जिसमें आक्रामकता और रणनीतिक कौशल का मिश्रण दिखाया गया।

4. शेन वॉर्न - राजस्थान रॉयल्स (1 खिताब)

शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के पहले कप्तान थे और उन्होंने 2008 में उन्हें अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाया था। 

5. एडम गिलक्रिस्ट - डेक्कन चार्जर्स (1 खिताब)

एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स के कप्तान थे और उन्होंने 2009 में टीम को अपना एकमात्र आईपीएल खिताब दिलाया था। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ndtvindia]