Nothing Ear Buds- Nothing ने लॉन्च किए Ear 3a और CMF Buds Neo, जल्द दिखेंगें भारतीय बाजार में

दोस्तो Nothing ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड CMF के साथ नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। आने वाले Nothing Ear 3a और CMF Buds Neo हाल ही में भारत और इंडोनेशिया, दोनों जगह सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इनका ऑफिशियल लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है। कंपनी ने अभी तक फीचर्स, कीमत या लॉन्च की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य डिटेल्स के बारे में- 

Nothing Ear 3a और CMF Buds Neo को सर्टिफिकेशन मिले

Nothing Ear 3a और CMF Buds Neo को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन अथॉरिटी से मंज़ूरी मिल गई है। Nothing Ear 3a को मॉडल नंबर B193 के तहत लिस्ट किया गया है, जबकि CMF Buds Neo का मॉडल नंबर B190 है। बताया जा रहा है कि दोनों सर्टिफिकेशन 2 जून, 2026 को जारी किए गए थे।

आमतौर पर, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को किसी भी मार्केट में लॉन्च करने से पहले इस तरह की रेगुलेटरी मंज़ूरी लेना ज़रूरी होता है। इसलिए, सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर इन ईयरबड्स का दिखना इस बात का पक्का संकेत है कि Nothing और CMF जल्द ही इनकी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इन लिस्टिंग्स में स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन, बैटरी कैपेसिटी या ऑडियो फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

हालांकि Nothing और CMF ने अभी तक किसी भी प्रोडक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई बाजारों में सर्टिफिकेशन अक्सर इस बात का संकेत देते हैं कि लॉन्च करीब है। अब जब रेगुलेटरी अप्रूवल मिल गए हैं, तो ग्राहक आने वाले हफ्तों में स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में और ज़्यादा जानकारी की उम्मीद कर सकते हैं।