Sim Card Update- इन कारणों की वजह से फोन में लगे- लगे खराब हो जाता हैं, सिम कार्ड, आइए जानें इन कारणों के बारे में-
- byJitendra
- 09 Mar, 2026
दोस्तो आपने कई बार देखा होगा कि अचानक फोन में लगा हुआ सिम कार्ड खराब हो जाता है, जिसका कारण आपको समझ में नहीं आता हैं, सिम कार्ड बंद होना परेशानी का सबब हो सकता हैं, जब तक SIM कार्ड काम नहीं कर रहा है, आपको OTP नहीं मिलेगा, और आप कॉल नहीं कर पाएंगे या रिसीव नहीं कर पाएंगे, या मोबाइल डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि उनके फ़ोन का SIM कार्ड अचानक काम करना बंद कर देता है। आइए तो जानते हैं इसका कारण-

नमी और लिक्विड से नुकसान:
नमी या हवा के संपर्क में आने से अक्सर सिम के मेटल पॉइंट्स पर ऑक्सीडेशन हो सकता है, जिससे इलेक्ट्रिकल कनेक्शन में दिक्कत आती है। इसके अलावा, गलती से फोन पर पानी गिरने से भी सिम कार्ड खराब हो सकता है।
ओवरहीटिंग: अगर मोबाइल फोन ओवरहीट हो जाता है, तो यह न सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस के लिए बल्कि सिम कार्ड के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

चिप घिसना: बार-बार फोन से सिम कार्ड निकालने या कई सालों तक एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल करने से चिप घिस सकती है, जिससे वह ठीक से रीड नहीं कर पाती।
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव: अगर फ़ोन चार्ज करते समय वोल्टेज में बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव होता है, तो SIM चिप खराब हो सकती है।
SIM कार्ड खराब होने के ये संकेत हैं: SIM कार्ड नहीं है SIM कार्ड गलत है अचानक सिग्नल चला जाना



